Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद ही शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी को पैसों के लिए ऑर्केस्ट्रा में भेजने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसकी मां ने उसे चलती ई-रिक्शा से धक्का देकर बाहर फेंक दिया।
तय हो चुकी थी पैसों की बात
घटना आज बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। घायल बच्ची ने बताया कि उसकी मां उसे जबरन एक ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास ले जा रही थी और इसके लिए पहले से पैसों की बात तय हो चुकी थी। रास्ते में बच्ची ने कई बार जाने से इंकार किया, लेकिन मां नहीं मानी।
बच्ची को चलती गांडी से फेंका
मिली जानकारी के अनुसार दोनों मां अपनी बेटी ई-रिक्शा से ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास ले जा रही थीं। इसी दौरान बच्ची के लगातार विरोध करने पर महिला नाराज हो गई और गुस्से में आकर उसे चलती गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से बच्ची को चोटें आईं और वह वहीं दर्द से कराहने लगी।
बच्ची ने रोते हुए बताई पूरी बात
घटना को देख आसपास के लोग पहले तो समझ नहीं पाए, लेकिन जब मामला साफ हुआ तो उन्होंने तुरंत बच्ची की मदद की। कुछ लोगों ने भाग रही महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बच्ची ने रोते हुए वहां मौजूद लोगों को पूरी बात बताई, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जिस ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास बच्ची को बेचे जाने की बात कही जा रही है, उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- निलंबित DSP का काला खेल उजागर! पत्नी-सास के नाम पर बनाई अकूत संपत्ति, गर्लफ्रेंड पर भी जमकर लुटाया पैसा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

