सोहराब आलम, मोतिहारी/पूर्वी चम्पारण. मोतिहारी के सुगौली से एक अनोखी खबर सामने आई है. सुगौली प्रखंड के माली पंचायत डुमरी गांव निवासी राजमोहन साहनी ने जुगाड़ तकनीक की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने इलाके में हर किसी को चौंका दिया है.
दरअसल, राजमोहन का चालान पुलिस ने ₹1600 का काट दिया था. कारण था- उनकी बाइक के दस्तावेज पूरे नहीं थे. इस चालान से आहत होकर उन्होंने ठान लिया कि अब वे पेट्रोल से चलने वाली बाइक पर नहीं चलेंगे बल्कि कुछ अलग बनाएंगे. एक महीने की मेहनत के बाद उन्होंने अपनी साइकिल को ही इलेक्ट्रिक बाइक में तब्दील कर दिया.
जुगाड़ से बनी फ्रीडम बाइक राजमोहन साहनी की जुगाड़ तकनीक की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. उन्होंने बताया कि उनका ससुराल नेपाल में है और कई बार जाना होता है. जब चालान कटा, तो उन्होंने फैसला लिया कि अब मोटरसाइकिल नहीं, अपनी जुगाड़ बाइक से ही सफर करेंगे.

