कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार द्वारा राजधानी पटना के बांस घाट में राज्य सरकार द्वारा 89 करोड़ कि लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण करवाया गया है। इस शव दाह गृह को ईशा फाउडेंशन को संचालित करने का जिम्मा सौंपा गया है, जिसे लेकर राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जिंदा लोगों से टैक्स लेकर उन्हें परेशान तो कर ही रही हैं, लेकिन अब इस सरकार ने मुर्दे पर भी भारी टैक्स लगा दिया है।

लाश जलाने के लिए 3500 की वसूली!

राजद प्रवक्ता ने कहा कि, करोड़ों का लागत लगाकर विद्युत शव दाह गृह बना दिया गया है, लेकिन जिस तरह से ईशा फाउंडेशन को मात्र 1 के लीज पर दिया गया है, जो अब 3,500 रुपए लाश जलाने का वसूल करेगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए इस तरह का हरकत कहीं से भी उचित नहीं है। मृत आत्मा भी ऐसी सरकार को माफ नहीं करेगी, जो पहले सरकारी विद्युत शव दाह गृह में मात्र 3,00 रुएप में इलेक्ट्रिक पर लाश जलाए जाते थे ईशा फाउंडेशन को मिलने के बाद 3,500 लगेगा, जो कहीं से भी उचित नहीं है।

मरने पर भी जेब काटेगी एनडीए सरकार-राजद

राजद ने इसे लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, आपका वोट चुराकर बनी, बेईमानों और अपराधियों की लुटेरी चंदा चोर पार्टी बीजेपी की एनडीए सरकार बिहारियों के जिंदा रहने पर ही नहीं बल्कि मरने पर भी आपके परिजनों की जेब काटेगी। राजद ने कहा कि, चंदा चोर BJ Party ने आपके पैसे से बनी सुविधाओं को निजी हाथों में सौंपना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- PMCH प्रिंसिपल की कुर्सी गई तो डॉ नरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- अब लिखूंगा कुशासन का इतिहास