पटना। फुलवारी शरीफ से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ससुर पर अपनी ढाई साल की मासूम बेटी के साथ ‘बैड टच’ (गलत तरीके से छूने) का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, ससुर की इस हरकत के कारण बच्ची को तीन बार प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो चुका है।
पति की संवेदनहीनता और धमकियां
जब मां ने इस घिनौनी हरकत की शिकायत अपने पति से की, तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला था। पति ने कहा, अभी बच्ची छोटी है इसलिए छू रहे हैं, बड़ी होने पर नहीं छुएंगे। इतना ही नहीं, पति ने कमरे में गुप्त कैमरा लगाकर निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया है और अब उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
प्रताड़ना के कारण दो बार हुआ मिसकैरेज
पीड़िता का आरोप है कि 2022 में शादी के बाद से ही उसे देवर और ससुर द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुर उस पर गंदी नजर रखता है और कपड़े बदलते समय छिपकर देखता है। ससुराल वालों के इसी जुल्म और मारपीट के कारण महिला को 2022 और फिर 2025 में, दो बार मिसकैरेज (गर्भपात) का दर्द झेलना पड़ा है।
महिला आयोग की दखल
वर्तमान में पीड़िता को घर से निकाल दिया गया है और उसके जेवर भी छीन लिए गए हैं। बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पीड़िता का पति फिलहाल फरार है। आयोग ने अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तारीख तय की है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

