कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी रणनीतियों और जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा।
जदयू (JDU) महत्वपूर्ण बैठक
जदयू कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करेंगे, जिसमें उनके साथ निशांत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करना है। पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच होने वाली इस चर्चा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच इस समन्वय बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
राजद (RJD) प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजद कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता की विशेषता यह है कि इसमें पार्टी के सभी प्रवक्ता एक साथ मौजूद रहेंगे। संयुक्त रूप से आयोजित इस वार्ता में पार्टी सरकार की नीतियों, विपक्षी रणनीतियों और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक राय रखेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

