कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

राजद प्रेस वार्ता

​राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 12:50 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस वार्ता को लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

​कांग्रेस की बैठक

​सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और पार्टी के बिहार प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और सांगठनिक रणनीतियों पर चर्चा के लिए इस बैठक में मीडिया के साथियों से समाचार कवरेज के लिए कहा है।

​सीपीआई बैठक

​भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।