कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
खान एवं भूतत्व विभाग की प्रेस वार्ता
बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार आज दोपहर 12:30 बजे विकास भवन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान विभाग से जुड़ी नई नीतियों, कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम
जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) राज्य कार्यालय में आज विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहकर आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम का समय दोपहर 12:00 बजे निर्धारित किया गया है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के प्रमुख नेता राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों, समसामयिक मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर पत्रकारों के साथ चर्चा करेंगे।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों और जनहित के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे और मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।


