कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

वृक्षारोपण कार्यक्रम

​अदालतगंज तालाब के निकट, भाजपा कार्यालय के पीछे रविवार को अटल ज्ञान संवर्धन परिषद द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अतुल्य ज्ञान और समकालीन दर्शन को समर्पित एक वृक्ष अटल जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

​कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

​कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। दोपहर 1:00 बजे शुरू होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

​राजद कार्यालय में बैठक

​राजद प्रदेश कार्यालय में आज एक अहम बैठक का आयोजन किया गया है। दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सांगठनिक मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

​भूमिहार ब्राह्मण महाबैठकी

आज दोपहर 12 बजे रविन्द्र भवन, पटना में भूमिहार ब्राह्मण महाबैठकी का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक एकता और संवाद को मजबूत करने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी अभयानंद, पूर्व एडवोकेट जनरल ललित किशोर सिंह, डॉ. सत्यजीत और अंकित चन्द्रयान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी भी मौजूद रहेंगे।