कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

छात्र और युवा राजभवन मार्च

​तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सीवान गोली कांड के विरोध में आज छात्र और युवा राजभवन मार्च निकालेंगे। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

​जदयू कार्यालय जनसुनवाई कार्यक्रम

​जदयू राज्य कार्यालय में आज एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

​भाजपा कार्यालय सहयोग कार्यक्रम

​भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में आज सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्रीगण उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान के निर्देश देंगे।

​गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का प्रदर्शन

​छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर आज भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जहां छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे।