कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

​आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) राज्य कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकते हैं।

​आपदा प्रबंधन विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

​राज्य की नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक जरूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) बुलाई गई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगी। इसमें विभाग के अधिकारी नदियों के मौजूदा जलस्तर, खतरे के निशान और सरकार द्वारा उठाए जा रहे एहतियाती कदमों व राहत-बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

जनसुराज पार्टी की आभार यात्रा

​जनसुराज पार्टी द्वारा आज पटना में एक विशेष आभार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य केंद्र मंदिरी, पटना रहेगा। इस कार्यक्रम में जनसुराज के प्रमुख सूत्रधार प्रशांत किशोर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करेंगे। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


सीएम सम्राट करेंगे महिलाओं के लिए योजनाओं का शुभारंभ

आज संवाद भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में CM सम्राट चौधरी उपस्थित रहकर इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इससे राज्य की महिलाओं को अभूतपूर्व लाभ मिलने की उम्मीद है।