कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम

​भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा और विधायक श्रेयसी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा जहां वे आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। पार्टी ने प्रदेश की जनता से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु समय पर कार्यालय पहुंचने को कहा है।

वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम

महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर आज विधान परिषद सभागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे किया गया है। इस अवसर पर एक विशेष पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सावरकर जी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

​बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीतियों को लेकर अपनी बात रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के माध्यम से जनता तक पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखा जाएगा।