कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
जदयू का जनसुनवाई कार्यक्रम
जद (यू) कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा। इस दौरान मंत्री महोदय आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनेंगे और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। पार्टी ने राज्य के लोगों से कहा है की वे अपनी शिकायतों और सुझावों के साथ निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
एसोसिएशन ऑफ सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी एंड आर्ट संवाददाता सम्मेलन
एसोसिएशन ऑफ सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी एंड आर्ट की ओर से आज, 29 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे बियाडा स्थित हॉलीवुड क्रिएटिव स्टूडियो कैंपस के थर्ड फ्लोर पर आयोजित होगा। इस सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रतिनिधि सिनेमाई तकनीक और कला के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों व आगामी योजनाओं के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।

