कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम (भाजपा)
आज सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण सुना जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और उत्साही कार्यकर्ता कार्यालय में एक साथ जुटेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जन कल्याणकारी योजनाओं के संदेश को आत्मसात करेंगे। मन की बात को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
राजद प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में आज दोपहर 12:00 बजे पार्टी के प्रवक्ताओं द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस प्रेस वार्ता में राजद के प्रमुख प्रवक्ता राज्य सरकार की नीतियों और वर्तमान जनसमस्याओं पर अपनी बात रखेंगे। पार्टी प्रवक्ता जन सरोकार के मुद्दों पर सरकार को घेरने के साथ ही राजद की भावी रणनीति और संगठन के आगामी एजेंडे पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। मीडिया के साथियों के लिए यह सत्र काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखेंगे। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

