दिल्ली/पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की पटकथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद अब सबकी नजरें बिहार के नए मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।
सीएम की रेस में 5 दिग्गज, श्रेयसी सिंह को भी बुलावा
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पांच प्रमुख नाम शामिल हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जमुई की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को भी विशेष रूप से दिल्ली बुलाया गया है, जिससे कयासों का बाजार गर्म है।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा मंथन
बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जैसे दिग्गज मौजूद रहेंगे। साथ ही संगठन स्तर पर भीखू भाई दलसानिया और नागेंद्र जी की उपस्थिति में नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है। बीजेपी का लक्ष्य एक ऐसे चेहरे को सामने लाना है जो सर्वमान्य हो और आगामी चुनावों में पार्टी की पकड़ मजबूत करे।
15 अप्रैल का शुभ मुहूर्त और संभावित शेड्यूल
खरमास 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार:
- 11 अप्रैल: नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेकर पटना लौटेंगे।
- 12-13 अप्रैल: NDA के घटक दल अपने-अपने नेता का चुनाव करेंगे।
- 14 अप्रैल: NDA विधायक दल के नेता का औपचारिक ऐलान और नीतीश कुमार का इस्तीफा।
- 15 अप्रैल: नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह।
पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले बिहार का नेतृत्व तय कर लिया जाए, ताकि सभी नेता महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

