कुंदन कुमार/पटना। शहर स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।
निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
जेडीयू कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में लिखा है अब नए चेहरे पर क्यों करना है विचार जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने को तैयार हैं भाई निशांत कुमार। पोस्टर के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत और उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। यह पहली बार है जब जेडीयू के भीतर से इतनी मुखरता के साथ पुत्र राजनीति को हवा दी गई है।
नीतीश कुमार का इस्तीफा
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ले सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शपथ ग्रहण के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। यदि ऐसा होता है तो बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी जिसे लेकर सत्ताधारी गठबंधन में बेचैनी साफ देखी जा सकती है।
जेडीयू और बीजेपी के बीच खींचतान
बिहार की सत्ता को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच फिलहाल कोल्ड वार जैसी स्थिति बनी हुई है। गठबंधन के दोनों प्रमुख दल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना दावा मजबूत करना चाहते हैं। जहां एक ओर बीजेपी अपने किसी नेता को कमान सौंपने की इच्छुक दिख रही है वहीं जेडीयू खेमा निशांत कुमार को प्रोजेक्ट कर अपना पलड़ा भारी करने की कोशिश में है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

