चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ का नोटिफिकेशन शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। सरकार ने साफ किया है कि आयकरदाता और सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। हालांकि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर और निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर की थी। योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

सरकार के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग सभी महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी, सिवाय वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारियों, पूर्व और वर्तमान सांसदों/विधायकों और आयकरदाताओं के। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का दावा है कि राज्य की करीब 97 प्रतिशत वयस्क महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
