कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
राजद कार्यालय में मनाई जाएगी दशरथ मांझी की पुण्यतिथि
पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्य कार्यालय में आज 17 अगस्त 2026 को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे 2, वीरचंद पटेल पथ स्थित कर्पूरी सभागार में किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बाबा दशरथ मांझी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। गौरतलब है कि दशरथ मांझी ने अकेले पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का असाधारण काम किया था, जिसके कारण उन्हें ‘पर्वत पुरुष’ के नाम से जाना जाता है।
भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सोमवार (17, अगस्त) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
उपेंद्र कुशवाहा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज सोमवार (17, अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी योजनाओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के माध्यम से जनता तक महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की जाएंगी। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंप कार्यालय रोलोमो में दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें वे मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे।
जदयू कार्यालय में होगी जनसुनवाई
जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
ये भी पढ़ें- ‘भाजपा को सोनिया गांधी पर केस करना चाहिए’, राष्ट्रगान अपमान मामले पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान


