कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शुक्रवार (19 जून) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
राहुल के जन्मदिन पर पटना कार्यालय में कटेगा केक
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर आज शुक्रवार (19 जून) को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे। पटना कार्यालय में सुबह 11:30 बजे केक काटकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाएंगे।
पटना में ‘आम महोत्सव-2026’ का शुभारंभ
राजधानी पटना में आज 19 जून से तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव-2026’ का शुभारंभ होने जा रहा है। बामेती परिसर (आलू अनुसंधान संस्थान के बगल में) में आयोजित हो रहे इस आम महोत्सव का उद्घाटन सुबह 10 बजे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। आम महोत्सव में 100 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां लोग दशहरी, लंगड़ा और मालदा जैसे लोकप्रिय आमों के साथ-साथ कई दुर्लभ प्रजातियों को भी करीब से देख सकेंगे। महोत्सव में ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- शौच के लिए निकली महिला के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में मिली बुलेट, आरोपियों की तलाश जारी

