कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता पूर्व सीएम नीतीश से करेंगे मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज शनिवार को सुबह 10 बजे उनके आवास पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे अपने-अपने संगठन से जुड़े मुद्दों, सामाजिक कार्यों और जनहित से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक योजनाओं और जनकल्याण के मुद्दों पर भी बातचीत होगी।
सीएम सम्राट की समीक्षा बैठक आज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुबह 11 बजे समीक्षा बैठक करेंगे। इस समीक्षा बैठक में गृह विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, विभागीय योजनाओं की प्रगति और विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं। इस दौरान सीएम सम्राट अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों, भविष्य की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजद कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी प्रवक्ता संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात पर पार्टी अपनी बात रख सकती है। इसके साथ ही पार्टी के नेता प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामियों को भी मीडिया के सामने रख सकते हैं।
कांग्रेस कार्यालय में बैठक
पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज शनिवार 19 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। दोपहर 2 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात, सरकार की कमियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी, थाने में की शिकायत

