कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज शुक्रवार (4, सितंबर 2026) को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

पटना इस्कॉन मंदिर में आज जन्माष्टमी की धूम

बिहार समेत देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (कृष्णाष्टमी) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में आज लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सहित कई नेता भी मंदिर में दर्शन करेंगे और विशेष पूजा में शामिल होंगे। बता दें कि इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के रूप में जाना जाता है, पटना के बुध मार्ग में स्थित भगवान कृष्ण को समर्पित एक पवित्र मंदिर है। यह 108 फुट लंबा बहु-कहानी मंदिर 84 स्तंभों द्वारा समर्थित है और दो एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है। स्थापना की आधारशिला वर्ष 1984 में रखी गई थी।

उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

उद्योग विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। मंत्री श्रेयशी सिंह की अध्यक्षथा में यह समीक्षा बैठक होगी, जिसमें विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं कार्यों की प्रगति, निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन समेत लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय भी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं।

राजद कार्यालय में जिलाध्यक्षों की बैठक

पटना स्थित राजद कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे, जिसमें राजद के सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा व विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- BSEIDC का कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से कैश और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद