कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राज्य परिषद बैठक आज

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की ओर से आज सोमवार (6 जुलाई) को राज्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे पटना के विद्यापति भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, राज्य परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक विस्तार समेत विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है।

भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सोमवार (6 जुलाई) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

ये भी पढ़ें- ‘यह कोई साधारण दिन नहीं’, राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव ने बिहारवासियों को दिया खास संदेश