कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में हर रोज की तरह आज बुधवार (9, सितंबर 2026) को भी जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

नल-जल कर्मियों का धरना प्रदर्शन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रही हर घर नल का जल योजना को सफल बनाने वाले कर्मी आज बुधवार को फिर से प्रदर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे से गर्दनीबाग धरनास्थल पर उनका प्रदर्शन शुरू होगा। बिहार के अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में नल जल योजना के तहत बोरिंग और पानी की सप्लाई व्यवस्था में काम करने वाले कर्मियों का आरोप है कि उन्हें वर्ष 2017 से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिसे लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें महज 2 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही गई थी, लेकिन सालों से उन्हें यह राशि भी नहीं मिली है।

भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बुधवार को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद प्रवक्ता प्रदेश में बाढ़ की स्थिति, जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की परेशानी और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी बुनियादी समस्याओं को उठाते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का प्रयास करेंगे।। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की भविष्य, विस्तार और रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- वे हमारे मानसपिता हैं… नीतीश कुमार के लिए मंत्री अशोक चौधरी के दिल से निकलीं ये खास बातें