Bihar Today Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय हल्का ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य भर में मौसम के शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान जताया है। इन जिलों में दिन के समय धूप खिला रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का एहसास

मानसून का दौर खत्म होने के बाद सुबह और शाम के समय तापमान गिरने से लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन में लोग गर्मी से बचने के लिए पंखा, कूलर का प्रयोग कर रहे हैं।

23 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतर जिलों का मौसम शुष्क रह सकता है और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज, 19 अक्टूबर को मौसम के साफ व शुष्क रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज धूप निकलने से अन्य दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग ने 23 अक्टूबर तक मौसम में किसी भी प्रकार के बड़े बदलाव होने से इंकार किया है। हालांकि सुबह-शाम के समय पड़ रहे हल्की सर्द के कारण स्थानीय स्तर पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जनवरी-फरवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बिहार में फिलहाल सुबह-शाम सर्द की आहट तो सुनाई देने लगी है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम के बदलाव के कारण ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि ठंड का असर दिखने में अभी समय लग सकता है। विभाग के मुताबिक, इस साल ठंड की शुरुआत सामान्य समय की अपेक्षा देरी से हो सकती है। जनवरी और फरवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: महानवमी आज, मां सिद्धिदात्री की होगी पूजा, जदयू की बैठक, कांग्रेस की PC