Bihar Today Weather: बिहार में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी दिख रही है। राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन कई जिलों में अभी भी मानसून के पूरी तरह से सक्रिय नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

आज सोमवार (15 जून) की बात करे तो बिहार में आज कहीं गर्मी तो कहीं बारिश देखने को मिल सकता है। विभाग ने पूर्वी बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की है। वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

22 जिलों में मानसून की हुई एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 22 जिलों तक मानसून पहुंच चुका है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। जबकि राजधानी पटना समेत 16 जिलों में मानसून का पहुंचना बाकि है। अगले 48 घंटों में पूरे राज्य भर में मानसून के पहुंचने की संभावना है। विभाग का कहना है कि इस बार भी मानसून में कम बारिश देखने को मिल सकती है। यदि इस बीच पूर्वा हवा चलता है, तो राज्य भर में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

आंधी-ठनका को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, बांका, भागलपुर और जमुई सहित पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम के खराब रहने की चेतावनी दी है। इन जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही आसमान से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अगले दो दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल के छाए रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान कोसी और सीमांचल के हिस्सों में तेज वर्षा होने की संभावना रहेगी। जबकि दक्षिण बिहार के मौसम में भी बदलाव होने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। लगातार बारिश और बादल के छाए रहने से अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, BJP का सहयोग कार्यक्रम, राजद की PC, समीक्षा बैठक