Bihar Today Weather: बिहार में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी दिख रही है। राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन कई जिलों में अभी भी मानसून के पूरी तरह से सक्रिय नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार (18 जून) को बिहार के उत्तर और पूर्वी जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की है। वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों तक मानसून पहुंच चुका है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में मानसून का पहुंचना बाकि है। इस बीच आज मौसम विभाग ने पूर्णिया, किशनगंज और अररिया समेत 15 जिलों में बारिश होने की संभावा जाहिर की है, जिससे इन जिलों के लोगों को काफी राहत का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों का तापमान 25 से 28 डिग्री रहने के आसपास रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि इस बार भी मानसून में कम बारिश देखने को मिल सकती है। यदि इस बीच पूर्वा हवा चलता है, तो राज्य भर में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

आंधी-ठनका को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, बांका, भागलपुर और जमुई सहित पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम के खराब रहने की चेतावनी दी है। इन जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही आसमान से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण-पश्चिम बिहार में भीषण गर्मी

एक तरफ जहां उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में आज भी लोगों को भीषण और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने गया, रोहतास, कैमूर और बक्सर समेत कुछ जिलों में 38 से 40 डिग्री तापमान रहने का अनुमान जताया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इन इलाकों में भी मौसम के बदलाव होने के संकेत दिए हैं। कल 19 जून और 20 जून को इन इलाकों में भी बादल के छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कल शाम हुई झमाझम बारिश

कल बुधवार की शाम होते-होते कई जिलों के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में काले बादल के साथ अररिया, लखीसराय और मुजफ्फरपुर में झमाझम बारिश देखने को मिली। देर शाम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, इस दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से अररिया में दो लोगों की मौत भी हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जनसुनवाई, बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस और राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस