Bihar Today Weather: बिहार का मौसम पिछले कुछ दिनों से सामान्य बना हुआ है। सुबह और रात के समय हल्का ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक राज्य भर में मौसम के शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान दिन के समय धूप खिला रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, सुबह-शाम के समय लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
26-27 अक्टूबर को बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आज गुरुवार (22, अक्टूबर) को मौसम (Bihar Today Weather) सामान्य रहने की संभावना जताई है। बारिश को लेकर किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। 26 और 27 अक्टूबर को राजधानी पटना समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही अक्टूबर लास्ट तक ठंड का असर धीर-धीरे बढ़ सकता है।
प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभवाना है।
राजधानी पटना का मौसम
राजधानी पटना के मौसम की बात करे तो, जिले में आज का मौसम (Bihar Today Weather) साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के पास रह सकता है। हालांकि शाम होने के साथ ही तापमान कम होगा और हल्के ठंड का एहसास होगा। पटना में बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
नवंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इस दौरान सुबह और रात के तापमान में गिरने के साथ लोगों मौजूदा मौसम की अपेक्षा अधिक ठंडक महसूस हो सकती है। फिलहाल कड़ाके की ठंड को लेकर विभाग की ओर से अभी कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया गया है। मौजूदा समय की बात करे तो दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, जबकि शाम ढलते ही सर्द का एहसास हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, MLC चुनाव को लेकर भाजपा-राजद की बैठक

