Bihar Today Weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम का कहर जारी है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज सोमवार (7, सितंबर) को राज्य के 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही आसामन से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा। खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
इन 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है। उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और सुपौल शामिल हैं। विभाग ने सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में आज भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
खराब मौसम के दौरान अलर्ट वाले इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है, जिसे लेकर विभाग ने इस दौरान लोगों को सर्तक और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। यह सिलसिला 8 सितंबर तक जारी रह सकता है।
बाढ़ की चपेट में 18 जिले, घरों में घुसा पानी
बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश और वहीं, नेपाल और उत्तराखंड से आ रहे बारिश की पानी के कारण कोसी, गंडक, सोन समेत कई नदियां उफान पर हैं। वहीं, पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास समेत 18 जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। अदरी और पुनपुन समेत अन्य स्थानीय नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नीचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर तो घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें- जीतन राम मांझी को हुआ डेंगू, दिल्ली AIIMS में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत



