Bihar Top News Today 10th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 10 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..
सीएम नीतीश ने ली राज्यसभा सदस्य पद की शपथ
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता बने। नीतीश कुमार ने इस शपथ के साथ एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे देश के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हो गए हैं जो चारों सदनों के सदस्य रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर………
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग
सीएम नीतीश कुमार ने आज जहां दिल्ली में राज्यसभा सदस्य पद की शपथ ली। वहीं, दूसरी ओर पटना में जदयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए एक पोस्टर ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘हे जनेश्वर’ कहकर संबोधित किया गया है। कार्यकर्ताओं ने भावुक होते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर बिहार वासियों को ‘अनाथ’ न करें। इसके साथ ही नीतीश की जगह निशांत को सीएम बनाने की अपील की गई। पढ़ें पूरी खबर………
नाबालिग से गैंगरेप के तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस अब भी छापेमारी कर रही है। यह पूरी घटना 25 मार्च की शाम करीब 4 बजे की है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बच्ची घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। पढ़ें पूरी खबर……….
बीजेपी ने दिया नीतीश को धोखा- तेजस्वी
सीएम नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, चुनाव (2025 विधानसभा) के समय में हमने पहले ही कहा था कि उनको सीएम नहीं रहने दिया जाएगा। उस समय एनडीए के नेता कहते थे कि 25 से 30 नीतीश। उन लोगों ने झूठ बोला। तेजस्वी ने कहा कि, कौन सीएम बनेगा कौन नहीं बनेगा क्या जनता का मांडेंट (जनता द्वारा दिया गया अधिकार या समर्थन) है? जनता जिनको चाह रही है। वह मुख्यमंत्री बन ही नहीं रहा है, तो फिर क्या मतलब है? पढ़ें पूरी खबर…………
सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत
पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के एक जांबाज जवान की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी अशोक सिंह (35 वर्ष), जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे, की मौत एक सड़क हादसे में हो गई। वे अपने घर 15 दिनों की छुट्टी पर आए हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…….
मौसी ने मासूम को तालाब में डुबोकर मारा
एक मौसी ने अपने ही बहन के एक साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पूरा मामला नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र चूलीहारी गांव की है। हत्या की वजह मोबाइल चोरी को लेकर हुआ विवाद और अंधविश्वास बना। मृतक बच्चे की पहचान कारू कुमार के रूप में हुई है, जो यूपी के बरेली निवासी राजू पासवान का पुत्र था। उसकी मां आरती देवी भाई दिलखुश पासवान की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थीं। पढ़ें पूरी खबर…….
शपथ लेने से नहीं बनती नई सरकार
दिल्ली से सीएम नीतीश के साथ पटना लौटने के बाद मंत्री विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के सदस्यता ग्रहण के बाद बिहार में नई सरकार बनने के सवाल पर कहा कि, सदस्यता ग्रहण करने से नई सरकार नहीं बनती, सरकार इस्तीफा देने से बनती है, शपथ लेने से नहीं। इंतजार कीजिए अभी समय है। इतना कहने के बाद वह गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। वहीं, दिल्ली में शाम को आयोजित कोर कमेटी की बैठक को अचानक रद्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर……
नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या
रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मृतका अमरेसा कुमारी के पति इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच आए दिन तनाव बना रहता था। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी तनाव एवं कलह के कारण इंद्रजीत ने गला दबाकर अमरेसा की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर………..
विधानसभा और सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी
बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिहार विधानसभा और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। धमकी भरा संदेश प्राप्त होते ही बिहार विधानसभा परिसर को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया। आनन-फानन में पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला। पढ़ें पूरी खबर…….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

