Bihar Top News Today 14 april 2026: बिहार (BIHAR) में आज 14 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री
पटना। बिहार की राजनीति ने आज एक ऐसी करवट ली है जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है कि बिहार के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा का कोई चेहरा बैठेगा। कल, 15 अप्रैल को राजधानी के लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
राजनीतिक हलचल के बीच आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। विशेष बात यह रही कि वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होकर राजभवन पहुंचे, जो एनडीए की नई एकजुटता का संकेत है। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लिखा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा और बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
SHO के सरकारी आवास से मिले 6.75 लाख
किशनगंज। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। किशनगंज के पूर्व SDPO गौतम कुमार के बाद अब टाउन थाना प्रभारी (SHO) अभिषेक रंजन जांच के घेरे में आ गए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW की 9 सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह 8 बजे से उनके किशनगंज, पटना और छपरा स्थित 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। किशनगंज स्थित अभिषेक रंजन के सरकारी आवास और चेंबर की तलाशी के दौरान टीम को 6.75 लाख रुपये नकद मिले हैं। जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा एक डायरी से हुआ है, जो आवास के पास झाड़ियों से बरामद की गई। इस डायरी में सिंडिकेट के साथ लेन-देन और कई सफेदपोशों के नामों का जिक्र है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि थाना के मुंशी और ड्राइवर हरेंद्र के माध्यम से अवैध वसूली और रुपयों का हेरफेर किया जाता था।
नाबालिग लड़की से गैंगरेप
Bihar Crime: बिहार के गयाजी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक नाबागिल बच्ची के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को अंजाम देने में पीड़ित बच्ची के चचेरे भाई के भी शामिल होने की बात सामने आई है। पूरा मामला आमस थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात गांव में भोज का कार्यक्रम था। इस बीच नाबालिग बच्ची जब रात के समय किसी काम से घर से बाहर निकली और घर के पीछे चली गई। उस समय वहां पर टेंट के काम से गांव में आया हुआ युवक पहले से ही मौजूद था, जो उसका परिचित भी बताया जा रहा है। इस बीच पीड़िता का चचेरा भाई भी अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि चारों ने पहले उस युवक को मिलकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बारी-बारी से नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।
कल लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा
बिहार की राजनीति ने आज एक ऐसी करवट ली है जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है कि बिहार के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा का कोई चेहरा बैठेगा। कल, 15 अप्रैल को राजधानी के लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
सूत्रों के अनुसार, कल होने वाले शपथ ग्रहण में सम्राट चौधरी के साथ विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। ये दोनों वरिष्ठ नेता जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम की भूमिका में नजर आ सकते हैं। नई कैबिनेट में अनुभव और युवा ऊर्जा का मेल दिखेगा।
आखिरी कैबिनेट मीटिंग में रो पड़े मंत्री
पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। पिछले दो दशकों से सत्ता के केंद्र रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। दोपहर 3:15 बजे राजभवन जाकर वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंपा।
नीतीश कुमार ने आज अपनी अंतिम कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। लगभग 20 मिनट चली इस बैठक में नीतीश कुमार ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में मैंने जिम्मेदारी संभाली थी, मुझसे जितना बन सका मैंने बिहार के लिए किया। नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। बैठक के दौरान माहौल काफी भावुक रहा। अशोक चौधरी, सुनील सिंह और मदन सहनी जैसे कद्दावर मंत्री अपने आंसू नहीं रोक पाए। नीतीश कुमार ने सचिवालय के एक-एक कमरे का मुआयना किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे भले ही दिल्ली (केंद्रीय राजनीति) जा रहे हैं, लेकिन उनकी नजर हमेशा बिहार पर रहेगी।
बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है: राजेश राम
पटना। बिहार की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तीखा हमला बोला है। सदाकत आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र अब केवल नाम का रह गया है और इसकी जड़ें खोखली हो चुकी हैं। राजेश राम ने इस बात पर गहरी आपत्ति जताई कि नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के लिए उस दिन को चुना, जब पूरा देश संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा, जिस दिन बाबा साहेब ने हमें लोकतंत्र को मजबूत करने वाला संविधान दिया, उसी दिन मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है। कम से कम आज के दिन उन्हें इस राजनीतिक उठापटक से बचना चाहिए था।
हड़ताल पर गए 41 अंचल अधिकारी निलंबित
पटना। बिहार में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नीतीश सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। राज्य सरकार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 41 अंचल अधिकारियों (CO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों पर अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के गंभीर आरोप हैं।
निशांत का डिप्टी सीएम बनने से इंकार
पटना। बिहार में मचे सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। बिहार की नई सरकार में जदयू से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम होंगे। वहीं, सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले यह कहा जा रहा था कि निशांत कुमार और विजय कुमार चौधरी जदयू से डिप्टी सीएम होंगे। हालांकि निशांत कुमार सरकार में शामिल होने से पहले ही इंकार कर रहे थे। उनका कहना था की वह अभी पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। इसे लेकर जदयू के कई सीनियर नेता और विधायकों ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने डिप्टी सीएम बनने से इंकार कर दिया।
चोरों ने खाली किया घर
बेगूसराय। जिले के तेयाय ओपी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां रघुनंदनपुर गांव में एक फैशन डिजाइनर के घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने न केवल पुलिस गश्त की पोल खोल दी है, बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को भी मातम में बदल दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

