Bihar Top News Today 15 march 2026: बिहार (BIHAR) में आज 15 मार्च को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
AIMIM की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी
बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज रविवार (15 मार्च) की शाम बिहार AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि- हमें पूरा विश्वास है कि हम लोगों के पार्टी का उम्मीदवार इस चुनाव में जीत रहा है। कई अन्य दल के विधायक जो एनडीए के नीति से परेशान हैं, वो भी कल हमारे उम्मीदवार के समर्थन में वोट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर……..
ममता बनर्जी की होगी हार- गिरिराज सिंह
पश्चिम बंगाल में चुनाव के तारीखों का ऐलान होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, चुनाव आयोग ने चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है, लेकिन चुनाव आयोग की बड़ी जिम्मेदारी है कि टीएमसी के गुंडे जो हैं, जो वोट डालने में भाजपा के लोगों को डिस्टर्ब करेंगे। निश्चित तौर पर उसको रोकने का काम करें। उन्होंने दावा किया कि, पश्चिम बंगाल में इस बार ममता बनर्जी चुनाव हार जाएगी और भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत होने वाली है। पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशी मुसलमान परस्त राजनीति को खत्म करना है। पढ़ें पूरी खबर………
सम्राट चौधरी के आवास पर NDA विधायकों का मॉक पोल
बिहार में 5 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। राजधानी पटना में आज रविवार (15 मार्च) को चुनाव से एक दिन पहले बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए विधायकों की अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।सम्राट चौधरी के आवास पर हुई इस बैठक में एनडीए के विधायकों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर मॉक पोल किया। पढ़ें पूरी खबर………..
सारण गैंगरेप हत्याकांड में पुलिस पर भड़के पप्पू यादव
सारण के डोरनी में कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- छपरा की बेटी के साथ हुई भयावह घटना में पुलिस मृतक बेटी और उनके परिजनों को कलंकित करने से बाज आए। पप्पू यादव ने कहा कि, बिहार पुलिस की आदत हो गई है, जब किसी बेटी पर जुल्म होता है, तो उनके चरित्र पर सवाल उठा देती है और उनके परिजनों को कटघरे में खड़ा कर देती है। सांसद ने कहा कि, इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे मजबूती से लड़ेंगे। पढ़े पूरी खबर…….
पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार
राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पांच शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। यह कार्रवाई खाजेकला थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई। पकड़े गए बदमाश किसी बड़ी हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे और अन्य सामान बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर……..
हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध लाश मिलने से हड़कंप
पटना के मैनपुरा इलाके में स्थित एक हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं कक्षा के एक छात्र की लाश उसके कमरे में मिली। मृतक की पहचान रौशन ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अररिया जिले का निवासी था। रौशन यहां रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना प्रभारी अतुलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इस मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर………
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक ही नाम की गूंज है- निशांत कुमार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीति से दूर रहने वाले बेटे निशांत अब अचानक सत्ता के केंद्र में नजर आ रहे हैं। जेडीयू के भीतर युवाओं और विधायकों की एक नई टीम ने उन्हें सीएम फेस के रूप में प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया है। शिवहर विधायक चेतन आनंद ने खुलकर निशांत कुमार के नेतृत्व की वकालत की है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि पार्टी और बिहार की पूरी लीडरशिप निशांत कुमार के हाथों में आए। पढ़ें पूरी खबर…………
महिला से 10 लाख की ठगी
राजधानी के राजीव नगर थाना क्षेत्र में जालसाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने एक महिला को ‘माननीय’ बनाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। जालसाज ने न केवल राज्यपाल का पद दिलाने का वादा किया, बल्कि महिला के बेटे को फिल्म स्टार बनाने का भी झांसा दिया। महिला ने इस झांसे में आकर आरोपी को दो किस्तों में कुल 10 लाख रुपये दे दिए। पढ़ें पूरी खबर………..
बगहा में लाखों की संपत्ति जलकर राख
बगहा के जिमरी नौतनवा गांव में आग लगने से भारी तबाही मच गई। इस अगलगी घटना में दो घर और एक बथान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा लाखों रुपये का सामान, अनाज, कपड़े, गहने और जरूरी कागजात आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे में कई बेज़ुबान मवेशी बुरी तरह झुलस गए हैं, जबकि तीन पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, कुछ अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गए हैं। पढ़ें पूरी खबर………
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

