Rajasthan News: विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती तादाद अब वन विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। आलम यह है कि जंगल छोटा पड़ रहा है और बाघ अपनी टेरिटरी बनाने के लिए गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं। इस संकट को देखते हुए रणथंभौर वन विभाग ने एक नया टाइगर सफारी पार्क बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के जरिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

बाघों की संख्या 76 पार, क्षमता सिर्फ 50 की
दरअसल, रणथंभौर में इस वक्त करीब 76 बाघ, बाघिन और उनके शावक मौजूद हैं। गौरतलब है कि वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जंगल में सिर्फ 45 से 55 बाघों के रहने की जगह है। क्षमता से ज्यादा बाघ होने की वजह से युवा बाघों को रहने की जगह नहीं मिल रही है। बाघ आपसी संघर्ष (Territorial Fight) में घायल हो रहे हैं। आए दिन बाघ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
IOC की 100 बीघा जमीन पर नजर, 24 साल से बंद है प्लांट
डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि रणथंभौर से सटी हुई इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की करीब 100 बीघा जमीन पिछले 24 सालों से बेकार पड़ी है। इस जमीन पर पहले से ही प्राकृतिक जंगल विकसित हो चुका है। वन विभाग चाहता है कि पेट्रोलियम मंत्रालय यह जमीन टाइगर रिजर्व को ट्रांसफर कर दे। यहां एक बड़ा एनक्लोजर बनाया जाए।
पर्यटकों के लिए खुलेगा नया रास्ता, सरकार की बढ़ेगी कमाई
बता दें कि अभी रणथंभौर में केवल एक हेक्टेयर का छोटा सा एनक्लोजर है, जो नाकाफी है। नया सफारी पार्क बनने से न केवल बाघों को अपना घर मिलेगा, बल्कि यहां आने वाले सैलानियों को सफारी के लिए एक और बेहतरीन विकल्प मिल जाएगा। इससे राजस्थान सरकार के खजाने में भी इजाफा होगा।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 9 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- भोजन के बाद बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, एक साथ अस्पताल पहुंचे दर्जनों मरीज
- जमीन की डील में धोखाधड़ी का आरोप: सिंप्लेक्स कास्टिंग्स की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और पति केतन शाह पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
- छिनैती करने वाले और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग का खाकी ने दिया जवाब, दो गिरफ्तार
- Bihar Top News 09 may 2026: भाई-बहन समेत 3 जिंदा जले, निशांत से मिलीं अक्षरा सिंह, ITBP जवान ने भाई को मारी गोली
