Bihar Top News Today 31 march 2026: बिहार (BIHAR) में आज 31 मार्च को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर पर जानलेवा हमला
बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार (20) को निशाना बनाते हुए उनकी पीठ में गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब गोविंद अपनी हार्ले डेविडसन बाइक से जीडी कॉलेज की ओर जा रहे थे। फिलहाल उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर……..
गनपॉइंट पर ज्वेलरी शॉप में लूट
बिहार की राजधानी से सटे दानापुर इलाके में अपराधियों के बुलंद हौसलों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। मंगलवार दोपहर आरपीएस काली मंदिर रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। लुटेरों ने न केवल करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटे, बल्कि विरोध करने पर दुकानदार के सिर पर पिस्तौल की बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर……….
शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा
बिहार में साल 2006 से 2015 के बीच हुई नियोजित शिक्षक बहाली में बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में अब तक 2953 शिक्षक दोषी पाए गए हैं, जिन्होंने फर्जी डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हथियाई। अब शिक्षा विभाग इन जालसाज शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के साथ-साथ उनसे अब तक वेतन के रूप में लिए गए लगभग 1400 करोड़ रुपये वसूलने और उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर……..
नागी डैम में पिता-पुत्र का शव मिलने से सनसनी
जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को नागी डैम में पिता-पुत्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते डैम के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय तौराकों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान बाराजोर गांव निवासी मो. तौफीक उमर (30 वर्ष) और उसके एकलौते पुत्र मो. अरहान गाजी (4 वर्ष) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर……………
प्रसूता की मौत पर हंगामा
बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र नेपाली टोला स्थित संजीवनी हेल्थ केयर निजी अस्पताल से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑपरेशन के दौरान एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन नवविवाहिता को जहर का इंजेक्शन देकर उसे जान से मारने का आरोप लगा रहें हैं, जिसके लेकर अस्पताल में भारी बवाल मच गया। हालांकि हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नें मोर्चा संभाल लिया। पढ़ें पूरी खबर………
2 अप्रैल को पूरे बिहार में कांग्रेस का आंदोलन
करहगर के पूर्व विधायक संतोष कुमार मिश्रा आज मंगलवार (31 मार्च) को भभुआ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर जवाबी हमला बोला। संतोष मिश्रा ने कहा कि, बिहार के हर प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी 2 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेगी। फिर 3 अप्रैल को राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी का विराट प्रदर्शन होगा। पढ़ें पूरी खबर………..
नालंदा में महिला से सरेआम गैंगरेप की कोशिश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक घटना सामने आई है। नूरसराय थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ न केवल सरेआम बदसलूकी की गई, बल्कि विरोध करने और पुलिस के पास जाने पर आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना 26 मार्च की शाम की है। पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, घर के लिए राशन लेने बाजार गई थी। पढ़ें पूरी खबर…..
रोहिणी ने गिनाई नीतीश सरकार की खामियां
नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार के दौरान बिहार में हुए घोटालों और घटनाओं का जिक्र करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि, नीतीश कुमार को बिहार की बदहाली करने के लिए ही याद किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर………….
नीतीश के इस्तीफे पर निशांत का बड़ा बयान
सीएम नीतीश के इस्तीफे पर उनके बेटे निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल आज मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया गया है। पूरा बिहार भावुक है, आप क्या कहिएगा? इसपर निशांत ने कहा कि, पिताजी ने फैसला लिया है, मैं स्वीकार करता हूं। जनता का स्नेह-प्यार जैसे पिताजी पर बना रहा, उस तरह मुझ पर और पार्टी पर बना रहे। यही कामना करता हूं।
आटो चालक की गोली मारकर हत्या
जमुई जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा गांव स्थित जखराज स्थान के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े आज मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे आटो चालक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लखन धनामा गांव निवासी स्व: बैजनाथ यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पढ़ें पूरी खबर………..
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह समेत चर्चित चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

