Bihar Top News Today 5th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 5 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

‘नीतीश नहीं तो, निशांत चाहिए’

पटना के गांधी मैदान में सुधार वाहिनी और अन्य संगठनों से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं के हाथ में तख्ती भी था, जिसपर लिखा हुआ था- ‘नीतीश नहीं तो, निशांत चाहिए’। सत्याग्रह पर बैठी सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि, नीतीश कुमार के काम को निशांत ही आगे बढ़ा सकते हैं। बीजेपी और किसी नेता से बिहार का विकास नहीं हो सकता। पढ़ें पूरी खबर……….

सीएम नीतीश ने 8 को बुलाई कैबिनेट बैठक

सीएम नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद से बिहार कि सियासत में हलचल तेज है। इस बीच 9 अप्रैल को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 अप्रैल को कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश की यह कैबिनेट बैठक अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में सीएम नीतीश कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा सकते हैं। यह भी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेगें। इसके साथ ही पटना लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। पढ़ें पूरी खबर……….

जदयू नेता का वीडियो वायरल

बिहार के सारण जिले में वायरल हो रहे जदयू नेता के एक वीडियो को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जदयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह हैं, जो एक लड़की के साथ भागते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। लोगों का दावा है कि, जब उन्होंने उन्हें (लड़की और गामा सिंह) को आपत्तिजक स्थिति में देखा तो वह भागने लगे। पढ़ें पूरी खबर………..

तेजस्वी का बिहार की एनडीए सरकार पर बड़ा हमला

केरल के चुनावी दौरे से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया। तेजस्वी ने शराबबंदी से लेकर महिला आरक्षण और मुख्यमंत्री की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरा। केरल से वापसी के बाद तेजस्वी ने सकारात्मक माहौल का दावा करते हुए कहा कि वहां राजद तीन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। वहीं बिहार की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग काम करने के बजाय केवल सिस्टम का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने में माहिर हैं। पढ़ें पूरी खबर………….

मदरसे से हथियार और संदिग्ध वस्तुएं बरामद

मोतिहारी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा स्थित एक मदरसे में छापेमारी की। पुलिस कप्तान (SP) स्वर्ण प्रभात के सीधे निर्देश पर हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि गवंदरा के इस मदरसे में किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूरे मदरसे की घेराबंदी कर ली और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक लोडेड पिस्टल और कुछ अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मदरसे को सील कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…….

बेटी के विदा होते उठी पिता की अर्थी

शहर में जहरीली शराब का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दर्दनाक घटनाक्रम में अब आठवें व्यक्ति मोहम्मद इलियास अंसारी की भी मौत हो गई है। अपनी लाड़ली को ससुराल विदा करने के कुछ ही घंटों बाद पिता की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद इलियास अंसारी ने हाल ही में अपनी बेटी का निकाह संपन्न कराया था। कल ही उन्होंने अपनी बेटी को विदा किया था। बताया जा रहा है कि विदाई के बाद उन्होंने शराब का सेवन किया और आज सुबह दोबारा शराब पी ली जिसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पढ़ें पूरी खबर………..

फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर लूटे 20 किलो सोना

राजधानी पटना में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने गुजरात के एक स्वर्ण कारोबारी से करीब 15-20 किलो सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत आज के हिसाब से 20 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…….

शराबबंदी के 10 साल पूरे

बिहार में वर्ष 2016 में 5 अप्रैल को पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी। आज शराब बंदी के ठीक दस साल हुए हैं। शराब बंदी को लेकर बिहार सरकार हर साल इस मौके पर यानी 5 अप्रैल को जागरूकता अभियान चलाती थी। पूरे राज्य में मद्य निषेध विभाग के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया जाता रहा है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि आज के दिन राज्य सरकार ने शराब बंदी के जागरुकता को लेकर कोई कार्यक्रम राज्य में किसी कोने में नहीं किया, जिसे लेकर एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या बिहार में बीजेपी की सरकार आने के बाद बिहार में बंद शराबबंदी फिर से चालू हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…..

पटना में खुला देश का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल

राजधानी पटना में आज रविवार (5 अप्रैल) से देश का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल शुरू हो गया। शहर के राजा बाजार इलाके में बरनवारीलाल चांदीवाला के नाम से बने इस भव्य मॉल का उद्घाटन प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने किया। इस दौरान मौके पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मौजूद रहें। बनवारीलाल चांदीवाला नाम से शुरू हुआ यह मॉल करीब 20,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे पांच मंजिला आधुनिक ज्वेलरी हब के रूप में विकसित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर……………

ये भी पढ़ें- ‘लालू की तरह नीतीश ने नौकरी के बदले जमीन नहीं ली’, नीरज कुमार का तेजस्वी पर बड़ा हमला, नेता प्रतिपक्ष को दे डाली यह चुनौती