Bihar Weather Report: बिहार में मौसम के लुका-छिपी का खेल जारी है। दिन में धूप निकलने की वजह से प्रदेश में ठंड का असर जरूर कम हुआ है, लेकिन अभी तक ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। दिन और शाम के समय हल्का धुंध होने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास होगा। हालांकि दिन चढ़ने और सूरज के निकलने पर मौसम सामान्य बना रहेगा।
आज के मौसम की बात करे तो मौसम विभाग की ओर से आज शनिवार (7 फरवरी) के लिए किसी भी प्रकार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों से मौसम का हाल एक जैसा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के समय जहां तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, सुबह और शाममें ठंड का एहसास होगा। इन सबके बीच कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की ठंडी हवाएं चलने के भी आसार हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों से गर्म कपड़ा पहने रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- आधी रात सांसद पप्पू यादव को उठा ले गई पटना पुलिस, गिरफ्तारी से पहले घंटों तक हुआ था बवाल, जानें पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


