Bihar Weather Report: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम के लुका-छिपी का खेल जारी है। दिन में धूप निकलने की वजह से प्रदेश में ठंड का असर जरूर कम हुआ है, लेकिन अभी तक ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और शाम के समय हल्का धुंध होने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास होगा। हालांकि दिन चढ़ने और सूरज के निकलने पर मौसम के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
उत्तर बिहार के इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं, दक्षिण बिहार में तापमान सामान्य से अधिक रहा। पटना, गया, नवादा, और औरंगाबाद समेत अन्य कई जिलों में दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि शाम ढलने पर दक्षिण बिहार में ठंड का एहसास होता है।
कल शनिवार को गोपालगंज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सीवान का जीरादेई क्षेत्र सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल मिलाकर बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में विभाग ने लोगों से गर्म कपड़ा पहने रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। खासकर उत्तर बिहार के जिलों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है और धूप निकलने से दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


