Bihar Weather Today: बिहार समेत देश के कई हिस्सों में इस समय गर्मी का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग की माने तो आज बुधवार 22 अप्रैल को भी लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। कई जगहों पर तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है, जिससे लोगो को लगातार बढ़ती तपिश महसूस होगी।
40 के पार पहुंचा पारा
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी अप्रैल महीने में मई और जून की जैसी गर्मी का एहसास दिला रही है। दिन के समय चिलचिलाती धूप और उमस भरी रात ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कल की बात करे तो बिहार के गयाजी जिले में सबसे अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
कल इन इलाकों में हो सकती है बारिश
हालांकि इस बीच राहत भरी खबर यह है कि मौसम विभाग ने 23 और 24 अप्रैल से उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे इन इलाके (मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया) के लोगों को पड़ रही भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। जबकि 24 अप्रैल से दक्षिण-पूर्व बिहार के 5 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिससे लोगों को पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
दक्षिण बिहार में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए दक्षिण और मध्य बिहार में लू चलने की आशंका जताई है। विभाग ने बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, मोतिहारी, भागलपुर, भोजपुर, रोहतास,शेखपुरा और अरवल जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पछुआ हवा चलने के कारण दोपहर के समय पड़ने वाली तीखी धूप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी पड़ सकता है।
बेवजह बाहर निकलने से बचने की सलाह
बढ़ते तापमान को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक बच्चों और बुजर्गों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए समय-समय पर नींबू-पानी और ओआरएस का सेवन करने को कहा गया है। वहीं, बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा या फिर छाता लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: ‘धिक्कार मार्च’ का आयोजन, राजद की PC, कांग्रेस का मिलन समारोह, जदयू की बैठक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

