Bihar Today Weather: बिहार में एक बार फिर से मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। दरअसल मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, आज रविवार (6, सितंबर) की बात करे तो उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही आसामन से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा। वहीं, सीमांचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज रविवार करीब 20 जिलों भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। विभाग के अनुसार राजधानी पटना, बक्सर, रोहतास, सिवान, कैमूर, समस्तीपुर दरभंगा, मधुनबी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, गया, जहानाबाद, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कल सोमवार को उत्तर बिहार और मंगलवार को पश्चिम बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
खराब मौसम के दौरान अलर्ट वाले इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है, जिसे लेकर विभाग ने इस दौरान लोगों को सर्तक और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। यह सिलसिला 8 सितंबर तक जारी रह सकता है।
उफान पर कई नदियां, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश और पड़ोसी राज्य (झारखंड) के पहाड़ी इलाकों से आ रहे पानी के कारण कोसी, गंडक, सोन समेत कई नदियां उफान पर हैं। वहीं, पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए है। अदरी और पुनपुन समेत अन्य स्थानीय नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नीचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर तो घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: बाढ़ को लेकर CM सम्राट की बैठक, कांग्रेस की PC, जदयू की बैठक, AISF का आंदोलन



