पटना। बिहार में इस बार गर्मी ने 10 दिन पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि होली के बाद मार्च में ही मई जैसी तपिश महसूस होगी। इस साल गर्मी का सीजन सामान्य से लगभग 30 दिन लंबा खिंचने के आसार हैं।
रात के तापमान में भारी उछाल
बीते 20 दिनों में रात के तापमान में 5°C से 8°C तक की वृद्धि देखी गई है। महीने की शुरुआत में जो न्यूनतम तापमान 7.8°C था, वह अब 20.8°C तक जा पहुंचा है। बांका और कटिहार जैसे जिलों में रात का पारा 20°C के पार निकल गया है, जिससे अब धीरे-धीरे कनकनी खत्म हो रही है।
शहर और गांव के बीच अंतर
शहरी इलाकों में कंक्रीट के स्ट्रक्चर्स के कारण गर्मी का असर ज्यादा है, जबकि ग्रामीण और खुले क्षेत्रों में रात के समय अभी भी हल्की ठंड बरकरार है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में लू का खतरा शहरों की तुलना में फिलहाल कम बताया जा रहा है।
बदलते कपड़ों से मौसम का संकेत
बाजारों और सड़कों पर लोगों के पहनावे में बदलाव साफ दिख रहा है। सुबह-शाम लोग हल्के गर्म कपड़ों में दिखते हैं, लेकिन दोपहर की तेज धूप उन्हें टी-शर्ट पर आने को मजबूर कर रही है। यह ‘ट्रांजिशन फेज’ स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संकेत दे रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


