Bikaner Independence Day: राजस्थान के बीकानेर के लिए इस बार का Independence Day Celebration बेहद खास होने वाला है। करीब 18 साल बाद बीकानेर को फिर से राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी का अवसर मिला है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसकी जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में दी।

18 साल बाद फिर बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह
मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ था। अब करीब 18 वर्ष बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में एक बार फिर बीकानेर इस प्रतिष्ठित समारोह की मेजबानी करेगा। वर्ष 2025 में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था।
छात्र राजनीति पर क्या बोले मंत्री?
छात्रसंघ चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि छात्रों को राजनीति में सक्रिय होने से पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति जरूरी है। जब तक विद्यार्थी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई नहीं करेंगे, तब तक शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार संभव नहीं होगा।
पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी दिया बयान
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्थाओं पर मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों का पहला दायित्व मरीजों की पीड़ा दूर करना है। उन्होंने चिकित्सकों से संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की। साथ ही अस्पताल की आंतरिक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि इलाज के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
