उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो में एक युवक बाइक पर सवार दिखाई देता है और वह सड़क पर चल रही गाड़ियों तथा DTC बसों के दरवाजे खोलता नजर आता है. यह हरकत न केवल खतरनाक थी, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती थी.
वायरल क्लिप सामने आते ही पुलिस हरकत में आई. अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की पहचान तुषार पूनिया के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि खेल और मस्ती के लिए इस तरह की लापरवाही भरी हरकतें सड़क पर चल रहे लोगों की जान जोखिम में डालती हैं. चलती बस या कार का दरवाजा अचानक खुलने से सवारियों के गिरने या अन्य वाहनों से टकराने का खतरा रहता है. यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


