मोहित भावसार, शाजापुर। Shajapur News: मध्यप्रदेश के शाजापुर में खेत में खाना बना रहे लोगों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। घटना पास के गांव सनकोटा के सड़क किनारे की है।
जानकारी के अनुसार एक परिवार अशोकनगर से इंदौर जा रहा था। तभी वे खाना बनाने के लिए सड़क किनारे एक खेत पर रुक गए। पेड़ के नीचे उन्होंने जैसे ही कंडे जलाए, उसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया।
मधुमक्खी के हमले में 12 लोग घायल हो गए। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया है।

