मजीठा। पंजाब में चुनावी माहौल बनने लगा है. पार्टियां अपने अपने स्तर पर खुद को मजबूर करने में लगी है। इन सबके बीच बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है, खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मजीठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि मजीठा से किसी और उम्मीदवार को बलि का बकरा न बनाया जाए क्योंकि शिरोमणि अकाली दल क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसा है यही कारण है कि लोग शिरोमणि अकाली दल (B) के पक्ष में वोट करेंगे। बिक्रम सिंह मजीठिया ने गांव सोहियां कलां में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं.
इन्होंने थमा शिरोमणि अकाली दल का साथ
इस मौके पर मौजूदा सदस्य बीबी मनप्रीत कौर जो गांव सोहियां कलां और ब्लॉक समिति मजीठा से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीती थीं, बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ शिरोमणि अकाली दल (B) में शामिल हुईं। आपको बता दे कि गांव सोहियां कलां में एक बड़ी सभा हुई जिसमें पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया खास तौर पर शामिल हुए।
उन्होंने ब्लॉक समिति मेंबर मनप्रीत कौर, जो शिरोमणि अकाली दल (B) में शामिल हुईं, उनके पति जजबीर सिंह, गुरबीर सिंह, नंबरदार गुरदीप सिंह, हरपाल सिंह बाजवा, सरबजीत मसीह, जोगा सिंह, बिक्रमजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, प्रताप सिंह को सम्मानित किया और पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन सभी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। मजीठिया ने आगे कहा कि पंजाब में डर और दबाव की राजनीति चल रही है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

