मोहाली. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने हिरासत में लिया है। उन्हें आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके वकीलों ने कोर्ट की अनुमति से एक घंटे तक उनसे मुलाकात की। विजिलेंस ने मजीठिया के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित आवासों पर छापेमारी की थी, जहां मजीठिया अपने अमृतसर वाले घर पर मौजूद थे।
विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ 2021 में दर्ज एनडीपीएस मामले को आधार बनाकर कार्रवाई की है। विजिलेंस का दावा है कि मजीठिया ने 540 करोड़ रुपये की गैर-कानूनी संपत्ति बनाई है। उनके बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये जमा हैं और 141 करोड़ रुपये का विदेशी कंपनियों के साथ लेन-देन है। इसके अलावा, वित्तीय रिकॉर्ड में बिना किसी स्पष्टीकरण के 236 करोड़ रुपये की राशि सामने आई है। छापेमारी के दौरान मजीठिया के घर से 30 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए गए।

वकील ने क्या कहा ?
मजीठिया के वकील और अकाली दल नेता अरशदीप सिंह कलेर ने बताया कि हिरासत में मजीठिया पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस का दावा है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ अभियान के तहत की गई है, लेकिन मामला आय से अधिक संपत्ति का दर्ज किया गया है। कलेर ने बताया कि जिस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया, उसे कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि विजिलेंस का काम आय से अधिक संपत्ति की जांच करना है, जबकि नशे से संबंधित मामले नारकोटिक्स विभाग देखता है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ दर्ज मामले का चालान अभी तक पेश नहीं किया गया है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
