मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मोहाली कोर्ट में पेश हुए।
मजीठिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो गई, लेकिन मोहाली कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मजीठिया की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 14 अगस्त तय की है। अब इसी दिन सुनवाई होगी।
आपको बता दें कि बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। कई बड़े नेताओं को पहले ही हाउज अरेस्ट किया गया था।

मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।
- बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत की मांगः नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सीएम को लिखा पत्र
- सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की मौत, घटना के बाद भड़के परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
- भोजशाला पर हाईकोर्ट में गरमाई बहस, 2 घंटे चली सुनवाई: 10-11वीं शताब्दी के कालखंड का उल्लेख , याचिकाकर्ता ने रखा तर्क- 1935 में लगा था भोजशाला का बोर्ड , कल फिर होगी सुनवाई
- जल्द मां बनने वाली हैं Karishma Tanna, खूबसूरत फोटो शेयर कर दी खुशखबरी …
- ओडिशा में सख्त नियम: 10 साल पुराने बाहरी राज्यों के कमर्शियल वाहनों पर रोक

