Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में शून्यकाल में कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस और हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों ने लिफ्ट नहर में टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों के सदन को गुमराह करने का मामला उठाया। अंग्रेजी बबूल के मुद्दे पर पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के कांग्रेसी बबूलों को समूल नष्ट करने वाले बयान पर सदन में हंगामा खड़ा कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर न होने से लेकर पेंशन में देरी तक कई मुद्दों पर सरकार विपक्ष के घेरे में रही।

कांग्रेसी बबूलों को राजस्थान में नहीं रहने देंगे
दिलावर सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने अपने क्षेत्र में अंग्रेजी बबूल व जर्मन घास (झाड़ियों) का मामला उठाते हुए कहा किसानों को इसे हटाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। चारागाह भी इसकी चपेट में हैं। इससे प्राकृतिक औषधि वृक्ष व वनस्पतियां खत्म हो रही हैं, जबकि अंग्रेजी बबूल व जर्मन घास का उपयोग नहीं होता है। सरकार नरेगा के माध्यम से योजना बनाकर चारागाह भूमि को साफ कराए। पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है। यह प्रतिदिन 30 लीटर पानी सोखने से जलस्तर नीचे जा रहा है। 1960 में तत्कालीन सरकार ने हेलीकॉप्टर से बीज बरसाए थे, जिससे यह सब जगह उग गए हैं। इसे लोग कांग्रेसी बबूल भी कहते हैं। राजस्थान सरकार इस पर विचार कर रही है कि इसे समूल नष्ट कैसे किया जाए। कांग्रेसी बबूलों को राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देंगे। इनका समूल नष्ट करने पर कार्ययोजना बना रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताई और हंगामा हुआ।
लिफ्ट नहर में टेंडरों में अनियमितता का मुद्दा गूंजा
तारानगर से कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया ने लिफ्ट नहर में टेंडरों की अनियमितता का मामला उठाकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नोहर से अमित चाचण ने उनको गलत जवाब देकर सदन को गुमराह करने बाले अधिकारियों का मंत्री की ओर से संरक्षण करने का मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। रेवदर विधायक मोतीराम ने सरकार की ओर से आटित जमीनों पर सामाजिक गंस्थाओं के काम शुरू करने के बाद निरस्त किए जाने का मामला उठाया। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह ने आनासागर में डिसिल्टिंग (गाद निकालने) का मामला उठाया। इस पर नगरीय विकास मंत्री झावरांसंह खर्रा ने संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आनासागर में डिसिल्टिंग का काम शुरू करने के लिए कार्य योजना बनाकर यह काम शुरू करवाने की घोषणा की।
सामाजिक पेंशन मिलती रहेगी: बूंदी
विधायक हरिमोहन शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। मंत्री अबिनाश गहलोत ने कहा कि आपने चुनाव में जाते-जाते न्यूनतम पेंशन का कानून बनाया था। हमने इसमें बढ़ोतरी की है, अभी 1300 रुपए पेंशन दे रहे हैं। सरकार ने दस लाख लोगों की पेंशन बढ़ाई है। नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि कानून के तहत 15 प्रतिशत बढ़नी चाहिए थी, इसलिए इसे हर वर्ष बढ़ाइए। रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा ने तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण का मामला उठाया। खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि परिवहन विभाग ट्रैक्टर ट्रॉली की पासिंग ढाई टन की लिमिट रखता है, जबकि ट्रॉली सहित वजन 5 टन होता है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के परिवहन की व्यावहारिकता को देखते हुए 6 टन पासिंग की जाए और जुर्माना पांच हजार रखा जाए, जो अभी बीस हजार रुपए किया गया है। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बानावत ने उच्च शिक्षा में गेस्ट फैकल्टी का मामला उठाया।
पढ़ें ये खबरें
- Odisha Rain Alert : ओडिशा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
- मायावती का दोतरफा हमला: एक तरफ EVM पर अविश्वास, दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना
- ओडिशा में IAS अधिकारियों के 36 पद खाली, विधानसभा में CM माझी ने दी जानकारी
- रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघ की संदिग्ध मौत: दाहोद डैम के पास मिला शव, करंट की आशंका के बीच जांच में जुटा अमला
- जमुई में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामला, मुख्य आरोपी नंदन यादव कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश

