मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को एक बार फिर से राहत नहीं मिली है। उनकी न्यायिक हिरासत आज खत्म होने पर मोहाली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मजीठिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत 20 सितंबर तक बढ़ा दी है।
बैरक बदलने की सुनवाई 9 सितंबर को
इस मौके पर विशेष जज विजिलेंस हरदीप सिंह की कोर्ट में मजीठिया की बैरक बदलने की अर्जी पर भी सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 9 सितंबर के लिए टाल दिया गया है। आपको बता दें कि बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे।

इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से यह केस चल रहा है।
- UP Weather Update : कमजोर हुआ मानसून, 23 जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से बारिश में कमी के आसार, राजधानी में निकली धूप
- ‘अमित शाह इस्तीफा दें’, राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर लगाए कई आरोप
- MP Morning News: झाबुआ दौरे पर सीएम, अतिक्रमण को लेकर NGT का एक्शन, भोजशाला से सटी जमीन पर होगी जुमा नमाज
- Morning News Brief: संसद के दोनों सदनों से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल; हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर विवाद


