चंडीगढ़. आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने आज उन्हें पेश किए जाने के बाद यह फैसला सुनाया, जिसके तहत वे अब 2 अगस्त 2025 तक जेल में रहेंगे। इससे पहले भी कोर्ट ने उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की थी, जो आज समाप्त हो रही थी।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। आज विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया की कथित बेनामी संपत्तियों पर छापेमारी की। चंडीगढ़ और दिल्ली सहित कई स्थानों पर विशेष जांच दल (SIT) और विजिलेंस ब्यूरो की संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही हैं। दिल्ली के सैनिक फार्म में भी जांच चल रही है, जो मजीठिया की बेनामी संपत्तियों की सूची में शामिल है। इन संपत्तियों की कीमत 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

विजिलेंस की तकनीकी टीम सबूत जुटाने में जुटी है और मजीठिया व उनके परिवार से जुड़ी शैल कंपनियों की भी जांच कर रही है। इन कंपनियों पर नशीले पदार्थों से जुड़े धन (ड्रग मनी) को सर्कुलेट करने का संदेह है। गवाहों के बयानों के आधार पर यह छापेमारी की जा रही है।
बिक्रम मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति और नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में आरोप हैं। विजिलेंस का कहना है कि जांच में कई अहम सबूत सामने आए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई को और तेज किया गया है। बेनामी संपत्तियों और शैल कंपनियों की जांच से इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना है।
- 10 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बैठक, बीजेपी महिला मोर्चा का मार्च
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर

