मोहाली. आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यू नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जेल में अपनी बैरक बदलने की मांग को लेकर मोहाली की जिला अदालत में याचिका दायर की है। इस याचिका पर 17 जुलाई को सुनवाई होगी। अदालत ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर आज तक जवाब दाखिल करने को कहा था।
मजीठिया के वकीलों ने याचिका में कहा है कि वह एक पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हैं, इसलिए उन्हें ऑरेंज कैटेगरी के तहत सुविधाएं दी जानी चाहिए। इसके तहत उन्हें अन्य मुकदमे में शामिल या सजा प्राप्त कैदियों से अलग रखा जाना चाहिए। वकीलों ने अदालत से मजीठिया की गिरफ्तारी के आधारों की कॉपी भी मांगी है। याचिका के साथ जेल मैनुअल की एक प्रति भी संलग्न की गई है, ताकि यह साबित किया जा सके कि मजीठिया को किस श्रेणी में रखा जाना चाहिए।

हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि मजीठिया की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। उनकी बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की जांच भी पूरे जोरों पर चल रही है। विजिलेंस ने गोरखपुर से मजीठिया का सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है और लगभग दस हजार पन्नों की फोटोकॉपी की गई है। दिल्ली में जांच पूरी हो चुकी है, जिसके संबंध में अदालत को एक पेन ड्राइव सौंपी गई है। मजीठिया 19 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

