चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, इंटेलीजेंस, पंजाब ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की साजिश रची है। बिक्रम सिंह मजीठिया वर्तमान में नाभा जेल में बंद हैं।
इस संदर्भ में पुलिस विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और उचित सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि इस सूचना को सार्वजनिक करने से सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसे केवल आवश्यक अधिकारियों के बीच सांझा करने की हिदायत दी गई है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा सतर्कता बरतने और मामले को गंभीरता से लेने का आह्वान किया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस जानकारी को सार्वजनिक न करें और गोपनीयता बनाए रखें। फिलहाल, जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
खुफिया विभाग ने 3 जनवरी, 2026 को जारी इस नोटिस के माध्यम से विशेष डीजीपी. (सुरक्षा), एडीजीपी (जेल) और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क किया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए। पटियाला के क्षेत्रीय खुफिया विभाग को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को तुरंत मुख्यालय के साथ सांझा करें।
- Bihar Top News 12 april 2026: शिवराज करेंगे CM का ऐलान, रफ्तार ने ली 13 लोगों की जान, पति की पिस्टल से पत्नी की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला मामला: पहले थमाई साड़ी और अब गुणवत्ता खराब बताकर वापस मंगाया, अपने ही आदेश में खुद उलझा विभाग
- 30 दिन में ₹9000 करोड़ और देश की सबसे सुंदर महिला दो नहीं तो… युगांडा के सनकी आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटम
- नारी शक्ति वंदन… सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर
- ‘यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं…’, बंगाल में गरजे बाबा, TMC के मेयर के बयान पर पलटवार करते हुए दिया तीखा बयान

