चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, इंटेलीजेंस, पंजाब ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की साजिश रची है। बिक्रम सिंह मजीठिया वर्तमान में नाभा जेल में बंद हैं।
इस संदर्भ में पुलिस विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और उचित सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि इस सूचना को सार्वजनिक करने से सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसे केवल आवश्यक अधिकारियों के बीच सांझा करने की हिदायत दी गई है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा सतर्कता बरतने और मामले को गंभीरता से लेने का आह्वान किया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस जानकारी को सार्वजनिक न करें और गोपनीयता बनाए रखें। फिलहाल, जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
खुफिया विभाग ने 3 जनवरी, 2026 को जारी इस नोटिस के माध्यम से विशेष डीजीपी. (सुरक्षा), एडीजीपी (जेल) और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क किया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए। पटियाला के क्षेत्रीय खुफिया विभाग को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को तुरंत मुख्यालय के साथ सांझा करें।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

